चेहरे पर बाल महिलाओं को ज्यादातर परेशान करता है। और उन्हे लगता है की वे बदसूरत, अनफेमिनाइन(स्त्री की तरह नही लगना) लग रही है वे चिंतित होती है और अपना आत्मविश्वास खो देती हैं | शरीर के हर भाग मे बाल होते ही है लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब ये बाल बड़े और मोटे होने लगते है | इस समस्या का कारण अनुवांशिकता, दवाइयो का ग़लत असर, हार्मोंस का असंतुलित होना हो सकता है | अनचाहे बालो को हटाने की कई तरकीबे है जैसे वेक्स, ट्रीमर, क्रीम इत्यादि | लेकिन इन सबसे बाल निकल तो जाते है लेकिन बाल फिर से उग जाते है | अन्य विधिया जैसे लेजर ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रोसिस आदि भी पूरी तरह से बालो को हटाने का दावा करती है लेकिन असलियत तो यह है की ये प्रभावशाली तरीके से कार्य नही करते और बहुत महंगा भी होता है | अक्सर चेहरे के अनचाहे बाल हटाने और रौनक बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की क्लीनिंग, थ्रेडिंग और वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, जिससे लंबे समय बाद ही उनकी त्वचा ढीली और झुर्रियों से भरी दिखने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं जिससे चेहरे के अनचाहे बाल भी कम होते हैं, त्वचा का ग्लो भी बरकरार रहता है और ज...