रात को बहू डॉक्टर के पास घूंघट में गई थी, और फिर हुआ कुछ
गांवों में नई बहू के लिए घूंघट लगभग अनिवार्य होता है। कई बार महिलाओं के लिए यह घूंघट परेशानी का सबव बन जाता है। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा में हुई, जब एक महिला घूंघट के चलते अपने घर का रास्ता भटक कर दूसरे गांव जा पहुंची। घटना ग्रेटर नोएडा के खानपुर की है। कुछ महीने पहले ही एक महिला की शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हन घूंघट के चलते अपने ससुराल के रास्ते से परिचित नहीं हो पाई।रोहतक की रहने वाली पूजा की छह महीने पहले खानपुर गांव में शादी हुई थी। वह शनिवार शाम डॉक्टर के पास दवा बिलासपुर लेने गई थी। लेकिन घर वापस जाते समय रास्ता भूल गई और भटकते हुए पास के गांव बुलंदखेड़ा जा पहुंची। काफी देर तक भटकने के बाद एक घर का दरवाजा खटखटाया। उसने उन गांव वालों को पूरी बात बताई। हैरानी तो तब हुई जब महिला से उसके गांव का नाम पूछा गया तो वह उसे भी नहीं बता पाई। महिला ने बताया कि घूंघट में रहने के कारण उन्हें गांव का रास्ता भी नहीं पता है।
दूसरी तरफ बहू के रात होने तक घर न आने पर सास रामवती ने भी उसे गांव-गांव ढूंढना शुरू कर दिया। इधर रविवार को बुलंदखेड़ा के ग्रामीणों ने बिलासपुर पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी। लेकिन गांव का नाम पता ना होने के कारण पुलिस ने भी महिला के घर का पता लगाने में असफल रही।
सोमवार को महिला ने पुलिस को बताया कि अगर उसे सिरसा गोलचक्कर तक पहुंचा दिया जाए तो वह गांव का रास्ता बता देगी। पुलिस महिला को लेकर सिरसा गोलचक्कर पहुंची तो वह अपने घर का रास्ता पहचान गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया।

Comments
Post a Comment